आदिवासी समाज का जन जागरण अभियान

राम दल अखाड़ा में समाज सुधार संगठन की बैठक, 3 डी (डीजे, दारू और दहेज) पर लगाम लगाने का संकल्प

मेघनगर(चीनू देवाणा) – नगर के राम दल अखाड़ा परिसर में गुरुवार 18 सितंबर को आदिवासी समाज सुधार संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों—डीजे, दारू और दहेज—के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना रहा।

बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए और समाज सुधार के लिए ठोस रूपरेखा पर चर्चा की।

संगठन के संरक्षक श्यामा ताहेड ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में इन कुरीतियों के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने जनभागीदारी की अपील करते हुए कहा कि यदि वास्तविक बदलाव लाना है, तो इन परंपराओं व बुराइयों के खिलाफ मिलकर काम करना होगा।

इस अवसर पर मोहन डामोर ने शिक्षा और स्वास्थ्य को समाज कल्याण का आधार बताते हुए शिक्षा पर विशेष जोर दिया। वहीं मेहताब डामोर, दिलीप मेड़ा और प्रताप ताहेड ने भी अपने विचार रखे और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता बताई।

बैठक का संचालन केलाश सैहलोद ने किया। इस मौके पर चेनसिंह डामोर, रामचन्द्र गणावा, मानसिंह अमलियार, बसु मुनिया, मिठू कतिजा, पंकज राकेश भूरिया, रमेश भाबर, संतु बारिया, सुमेर बावरिया, प्रकाश डामोर, नाथू सिंह गणवा, रूप सिंह अग्रवाल, रतन अग्रवाल, मथियास गणवा, तोल सिंह गणवा, कालू भूरिया सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर सर्वसम्मति से समाज में व्याप्त बुराइयों—डीजे, दहेज और दारू—पर रोक लगाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनों ने विश्वास जताया कि इस पहल से समाज में एक नई चेतना और जागरूकता का संचार होगा।

Subscribe Button

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles